-बांका में त्रि-दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन का भव्य उद्घाटन
बांका।
चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका में मंगलवार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को त्रि-दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन (बांका विभाग) का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा, मुख्य अतिथि श्री विनय शर्मा (सहायक माध्यमिक शिक्षा), विभाग प्रमुख बांका श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री कपिल देव भगत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विभाग प्रमुख श्री ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि आचार्य का वास्तविक अर्थ है—जो अपने आचरण से शिक्षा देता है।

मुख्य अतिथि श्री विनय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं सम्मेलन शिक्षकों के सतत एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आचार्य के गुणों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश सचिव श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा ने एक आदर्श आचार्य के आचरण, कर्तव्य एवं सामाजिक दायित्वों पर विशेष चर्चा की।
इस त्रि-दिवसीय सम्मेलन में बांका जिले के 22 विद्यालयों से कुल 167 आचार्य एवं आचार्याएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।











