Advertisement

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन घायल, चार की हालत गंभीर

-बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन घायल, चार की हालत गंभीर

पश्चिम चंपारण | संवाददाता

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर धोबनी गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब लौरिया से रामनगर जा रही एक ट्रक और रामनगर से लौरिया आ रही पियूष ट्रेवल्स की बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस घटना में बस चालक सहित दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सहायता से सभी घायलों को लौरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद बस चालक वाहन में फंसा रह गया था, जिसे पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बस चालक को भी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है।

इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।