-सिमरा में बीडीओ ने कराया डब्ल्यूपीओ यूनिट का शुभारंभ

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज सिमरा चक श्रीकांठ में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कचड़ा प्रबंधन भवन(डब्ल्यूपीओ) का शुभारंभ किया गया।बन्दरा प्रखण्ड में पहले यूनिट की शुरुआत सिमरा में हुई है।इस दौरान बन्दरा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आमना वशी ने फीता काट कर इसकी शुरुआत कराई।उन्होंने सभी स्वच्छता मित्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत में कार्य करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाइयां उत्पन्न हो तो त्वरित तुरंत सूचना दें,उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद मुखिया पवन कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर पंचायत सचिव कमलेश राय, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, पंचायत के सभी स्वच्छता मित्र एवं सभी वार्ड सदस्य गण सहित तंजीला खातून,गुलाम जुलानी, मो नसीम, अनीता देवी भी थे।












