Advertisement

बन्दरा : साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश

-स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय हरपुर,प्राथमिक विद्यालय पटसारा कन्या एवं प्राथमिक विद्यालय मणिपुर पश्चिम से कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बन्दरा के द्वारा साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में अग्रेत्तर करवाई की चेतावनी दी गयी है।

जारी किए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि 29.08.23 को संध्या भी.सी. में समीक्षा के क्रम में बिना सूचना के आप सभी अनुपस्थित पाए गए थे। सभी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो अप्राप्त है। जो उच्चाधिकारी के आदेश अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही पर दर्शाता है। इस संदर्भ में स्मारित करते हुए निर्देशित किया गया है कि 24 घंटा के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कारण करना सुनिश्चित करें।