Advertisement

बन्दरा : वन महोत्सव पर प्रखण्ड मुख्यालय में प्रभारी बीडीओ ने किया वृक्षारोपण

-वन महोत्सव पर प्रखण्ड मुख्यालय में प्रभारी बीडीओ ने किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह के द्वारा प्रखंड परिसर के विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के फलदार वृक्ष लगाए गए तथा इसकी सेवा सुरक्षा के संकल्प लिए गए। वन महोत्सव सरकार के द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम है। इसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।