Advertisement

बन्दरा: योजना के नाम पर पंचायत सचिव के द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप

-योजना के नाम पर पंचायत सचिव के द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के हत्था पूर्वी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य के पति सत्यप्रकाश ने पंचायत सचिव पर कार्ययोजना के नाम पर खानापूर्ति करने एवं लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

उन्होंने इस मामले को लेकर स्थानीय हत्था मुखिया के प्रति भी नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में उन्होंने बीडीओ से मिलकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने हत्था पंचायत सचिव एवं मुखिया पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।