Advertisement

बन्दरा में शुरू हुआ राजस्व महाअभियान, तीन पंचायतों से हुई शुरुआत

-बन्दरा में शुरू हुआ राजस्व महाअभियान, तीन पंचायतों से हुई शुरुआत

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

आज बन्दरा प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महाअभियान की शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत तीन पंचायतों – बन्दरा, रामपुर दयाल और सिमरा – से की गई।

प्रखंड के अंचलाधिकारी (CO) अंकुर राय ने बताया कि इस महाअभियान के तहत हर रैयत को उनके जमीन का जमाबंदी का प्रति उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रति घर-घर दी जाएगी। जो लोग किसी कारणवश घर पर इसे प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उनके लिए प्रत्येक पंचायत में विशेष शिविर लगाया जाएगा, जहां से वे अपनी प्रति ले सकेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जमाबंदी की प्रति मिलने के बाद यदि किसी रैयत को उसमें त्रुटि या सुधार की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो वह शिविर में जाकर आवेदन पत्र भरकर आवश्यक साक्ष्य के साथ जमा कर सकता है।

अंचलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान रैयतों को उनके जमीन अभिलेख सही कराने और उन्हें अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।