-बन्दरा में फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला का शव
-घर में महिला का शव देख चौंके लोग
-पुलिस कर रही आवश्यक कार्यवाई,मामला सन्दिग्ध
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
जिले के पियर थाना क्षेत्र के बन्दरा पंचायत के गोविंदपुर छपरा में एक महिला ने ललिता देवी (34) का शव शनिवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मृतका शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। मृतका के पति पिंटू राम एवं अन्य घर से फरार है। घटनाक्रम को लेकर किसी ने कोई लिखित आवेदन अब तक नहीं दिया है।

कुछ लोगों बताना है कि समूह का लोन बकाया था, संभव है कि उसके कारणों से भी परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली है। वहीं कुछ लोगों का बताना था कि पति से महिला का अनबन चल रहा था।लिहाजा इन कारणों से मामला संदिग्ध एवं अब तक अस्पष्ट है। उन्होंने बताया कि आवेदन के आधार पर घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।













