Advertisement

बन्दरा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

-बन्दरा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रेमलता सिन्हा के सेवानिवृत्ति अवसर पर सोमवार को बन्दरा में भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने प्रेमलता सिन्हा के शैक्षणिक योगदान और उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में कई सुधार हुए और विद्यालयों में अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा मिली।

सम्मान समारोह में उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में ब्रजेश कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक), दीपक प्रसाद सिंह (संकुल समन्वयक), नीरज कुमार (प्रधानाध्यापक), मृत्युंजय कुमार (प्रधानाध्यापक), विशंभर नाथ राय (संकुल समन्वयक), संजय कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, नरेश राय (संकुल समन्वयक), विमलेश कुमार, सूरज कुमार, अशोक कुमार महतो, राघवेंद्र कुमार, गौरी कुमारी तथा सविता पोद्दार (संकुल समन्वयक) सहित कई अन्य शिक्षकगण शामिल थे।

शिक्षकों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

#सेवानिवृत्ति_समारोह #प्रेमलता_सिन्हा #बांद्रा_शिक्षा #मुजफ्फरपुर_समाचार #शिक्षक_सम्मान #विदाई_समारोह