Advertisement

बन्दरा में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू,पहले दिन 22 पर्चा दाखिल

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू,पहले दिन 22 पर्चा दाखिल

-अध्यक्ष पद के लिए 5 तो कार्यकारिणी सदस्य पद पर 17नामांकन
-दो काउंटरों पर लिया जा रहा नामांकन
-21 तक चलेगा नामांकन
-11 पैक्सों में होने हैं चुनाव

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में पैक्स अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर निर्वाचन 2024 के लिए प्रत्याशियों का नामांकन लिया गया। मनरेगा भवन एवं किसान भवन में दो अलग-अलग नामांकन काउंटर बनाए गए थे। तीन दिवसीय नामांकन के पहले दिन मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न पंचायत से पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमें रामपुरदयाल से वर्तमान पैक्सध्यक्ष सुभाष चंद्र राय एवं वर्तमान मुखिया ब्रजेश कुमार मोना, हत्था पैक्स से वर्तमान पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर द्विवेदी एवं सिमरा से उपेंद्र महतो तथा बन्दरा पैक्स से नरेश कुमार राय ने अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनके साथ विभिन्न कोटि के सदस्य पद के प्रत्याशियों ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन के नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न पैक्सों से कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया,जबकि विभिन्न कोटि के कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। इस तरह कुल 22 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कराया।नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भी भारी भीड़ देखी गई। नामांकन अभियान को लेकर प्रखंड मुख्यालय चौक एवं आसपास के एरिया में भी चाय नाश्ता एवं मिठाई के दुकान की रौनक बढ़ी थी।