Advertisement

बन्दरा बीडीओ ने जरूरतमन्दों को ओढ़ाया कम्बल

-बन्दरा बीडीओ ने जरूरतमन्दों को ओढ़ाया कम्बल

-पटसारा,मुन्नी-बैंगरी सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों में पहुंची
-जरूरतमंदों को कम्बल देने के साथ ही ठंड से बचने की भी अपील की

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने पटसारा,मुन्नी-बैंगरी सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण बस्तियों में घूम कर जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया।

बीडीओ ने बताया कि ठंड के बीच कई ऐसे जरूरतमंदों के बीच,जिन्हें कम्बल की जरूरत थी,ऐसे विभिन्न क्षेत्रों के तकरीबन 40 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान ठंड से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरुक किया गया।