Advertisement

बन्दरा पीएचसी भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन को लेकर चिकित्सा प्रभारी ने लिखा पत्र

-बन्दरा पीएचसी भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन को लेकर चिकित्सा प्रभारी ने लिखा पत्र

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदरा के भवन की मरम्मत एवं भवन के रंग-रोगन के संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में लिखे पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा साल 2020 में बनकर इसका उद्घाटन तत्कालीन विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया था।

जिसके धरातल फर्स और तीन मंजिल में सभी एलुमिनियम का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो चुका है और भवन के बाहर और अंदर भाग का प्लास्टर गिर गया है, और रंग रोगन पूरी तरीके से खराब हो चुका है। शौचालय एवं दीवाल फट चुका है इसके मरम्मती और रंग रोगन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदरा के द्वारा आपको पहले पत्राचार किया गया था, जो अभी तक कोई अग्रेत्तर कार्रवाई नहीं हुई है। इस आलोक में अपने स्तर से भवन का निरीक्षण करते हुए इसे बनवाने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई करने की मांग की गई है। जिससे आम जनों को अच्छी सुविधा प्रदान की जा सके।