-नवनिर्वाचित पंच एवं सरपंच ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
बंदरा।दीपक तिवारी।
पंचायत उपचुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड के पिरापुर पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुमार तथा पटसारा पंचायत के नवनिर्वाचित पंच सीता देवी को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर कार्यालय कर्मी मोहम्मद शाहिद रेजा, रंजन कुमार,अलीमुद्दीन अहमद, विनोद कुमार(बड़ा बाबू)आदि भी थे।













