-जाति आधारित गणना को लेकर बीडीओ ने की बैठक
बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में जाति आधारित गणना को लेकर पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें कार्यारंभ को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बंदरा बीडीओ आमना वसी ने बताया कि गणना को लेकर विभिन्न संदर्भों में चर्चा की गई,हालांकि उन्होंने बैठक के संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।













