Advertisement

बन्दरा : जलस्तर गिरा,सांय-सांय कर रहा बोरिंग और चापाकल

-बन्दरा में भी जलस्तर गिरा,सांय-सांय कर रहा बोरिंग और चापाकल

बंदरा। दीपक।

प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच जलस्तर काफी नीचे चला गया है। चापाकलों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं निकल रहे हैं। पंपिंग सेटों के बोरिंग भी पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण से लोगों को जरूरत के हिसाब से ससमय पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों का बताना है कि खेतों में जो बिजली चालित मोटर लगाई गई हैं। वह भी पहले की तरह पानी नहीं दे रहा है। बन्दरा में प्रखंड कृषि अधिकारी अर्जुन पासवान ने बताया कि अबकी वर्षा काफी कम हुई है।

भूमि का जल स्तर काफी नीचे चला गया है। जिसके कारण से किसानों के बीच पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है। निजी स्तर पर सिंचाई के बाद खेतों में धान की रोपाई की जा रही है। किसान काफी परेशान हैं। महंगी सिंचाई करना मुश्किल है। वही इस मामले में बन्दरा प्रखंड के बीडीओ आमना वसी ने कहा कि नल जल योजना से कहां पर्याप्त एवं सुचारू जल आपूर्ति हो रही है। इसकी समीक्षा की जाएगी।