-जमीनी विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाने में शनिवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें नए मामले दर्ज किए गए,वही पुराने मामलों की सुनवाई की गई। बन्दरा के सीआई विजय तिवारी ने बताया कि सिमरा तथा चांदपुरा के रैयती जमीन से जुड़े हुए मामलों में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया। वहीं सिमरा के दो मामले की सुनवाई की गयी।













