-जनता दरबार में भूमि विवादों का हुआ निष्पादन
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तेपरी एवं बेंगरा गांव से जुड़ा हुआ दो मामला दर्ज किया गया। वहीं केवटसा एवं बैंगरा से जुड़े हुए दो पुराने मामलों का निष्पादन किया गया।बन्दरा सीआई विजय कुमार तिवारी ने बताया कि आपसी सहमति से दोनों मामले का निष्पादन किया गया, वहीं नए मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है।












