-बन्दरा के 27 शिक्षकों का प्रशिक्षण दरभंगा में
-25 से 30 तक होगा प्रशिक्षण
-निर्देश पत्र जारी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा/दरभंगा। दीपक।
विभागीय निर्देश के आलोक में 25 मार्च से 30 मार्च तक एफएलएन प्रशिक्षण हेतु कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण दरभंगा डायट भवन में दिए जाने हैं। प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 27 नामित शिक्षकों की सूची के साथ प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया है।

सभी नामित शिक्षकों को डायट दरभंगा में निर्धारित समय अनुसार योगदान सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया है।वहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी महिला-पुरूष प्रतिभागी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से फॉर्मल ड्रेस में आने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।











