-बन्दरा के घोसरामा के मजदूर की उड़ीसा में ट्रेन से कटकर मौत
-हादसे में 3 मरे,जिसमें 1 बन्दरा के
-परिजनों में मची चीख पुकार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
उड़ीसा के कलिंगा में रेल फाटक क्रॉस करने के दौरान ट्रेन से कटकर 3 बाइक सवार की मौत हो गयी,जबकि दो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में एक हत्था थाना क्षेत्र के मतलुपुर पंचायत के घोसरामा गांव में वार्ड संख्या 4 निवासी ललित सहनी(32)शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक उड़ीसा के कलिंगा में एक प्लांट में सुपरवाइजर का काम करता था। मृतक के पिता राजदेव सहनी ने बताया कि उसका पुत्र उड़ीसा मजदूरी करने 3 महीना पहले गया था। वह लोहा प्लांट में सुपरवाइजर का काम करता था। ड्यूटी ख़त्म होने के बाद ठीकेदार उसको खाना लाने के लिए भेज दिया।

होटल से खाना लेकर आने के दौरान मंगलवार की रात रेलवे फाटक क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गयी।उन्हें पता चला है कि ट्रेन हादसे की चपेट में 5लोग आया।जिसमें 3 की मौत हो गयी,जबकि 2 गम्भीर रूप से घायल हो गया। 3 मृतकों में एक उसका पुत्र भी शामिल है। उड़ीसा पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को मृतक के शव सौंप दिए जाएंगे। मृतक के बीबी एवं 3 बच्चे भी हैं।घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में चीख पुकार मच गई।हत्था थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बुधवार की देर शाम बताया कि ट्रेन के चपेट में आने से घोसरामा गांव के एक युवक के उड़ीसा में मौत की सूचना मिली है।












