-बन्दरा की बीडीओ आमना वसी को दी गयी भावभीनी विदाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा, दीपक। बन्दरा प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी के तबादले पर बुधवार को प्रखंड सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सफ ll oii,.ल कार्यकाल की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी ने की, जबकि संचालन डीडीओ नीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर बीडीओ आमना वसी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मौजूद अधिकारी kऔर कर्मचारी उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद कर भावुक नजर आए।

अपने संबोधन में प्रमुख रिंकी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आमना वसी ने लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रखंड के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया।
विदाई समारोह में आमना वसी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रखंडवासियों का सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बन्दरा में मिला सहयोग हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा।
गौरतलब है कि प्रशासनिक फेरबदल के तहत आमना वसी का तबादला वारिसनगर प्रखंड के बीडीओ के रूप में किया गया है। उनके स्थानांतरण पर प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












