-कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत कराने पहुंचे बीडीओ,बोले: हरा डस्टबिन में गीला और नीले में घर का सुखा कचरा डालें
बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड के पीरापुर पंचायत में गुरुवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया गुड्डू कुमार कर रहे थे। कचड़ा प्रबंधन कार्य के आरम्भ के मौके पर जनजागरूकता के लिए पंचायत क्षेत्र में रैली में निकाली गई।जिसे प्रखण्ड विकास पदधिकारी प्रशान्त कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाया गया। यह रैली पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से होकर निकली।इस दौरान कर्मी-पदधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की टीम साथ-साथ चल रही थी।जागरूकता के कैसेट बीडीओ की गाड़ी में बजते हुए चल रहे थे। लोगों को समझाया जा रहा था।
इससे पहले फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई।इस दौरान स्थानीय मुखिया सह प्रखण्ड संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार, पारस कुमार,पुण्या कुमारी,मो. मुमताज,प्रमिला देवी,प्रवीण शंकर शर्मा,अनिता देवी,मिंटू पासवान,दिनेश सहनी, दर्शी देवी,उप मुखिया विनोद सहनी, बिभा देवी,मुकुल कुमार,संतोष कुमार,रानी देवी,एवं पंचायत प्रवेक्षक रंजीत कुमार, सभी पंचायत स्वच्छता कर्मी,चंदन कुमार, रणवीर राम,पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार राम आदि भी थे।

उधर,सिमरा पंचायत में भी हुई शुरुआत:
वहीं सिमरा पंचायत में भी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ गुरुवार को भव्य तरीके से किया गया।यहां पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पवन कुमार ने की। जिसका उद्घाटन बीडीओ प्रशांत कुमार फीता काट कर किया। । इस दौरान बीडीओ ने कहा कि सरकार ने समाज को स्वच्छता के साथ जीने के लिए दो प्रकार का डस्टबीन दिया । हरा डस्टबिन में गीला और नीले रंग वाले डस्टबीन घर का सुखा कचरा डालना है । रोज सुबह ई रिक्शा वाले स्वच्छता कर्मी सीटी बजाते हुए आपके दरवाजे पर पहुंचेंगे ।आप कचरा वाले अलग – अलग डस्टबीन स्वच्छता कर्मी को जमा कर देंगे । सरकार का उद्देश्य प्राप्त कचरा को अवशिष्ट कर खाद तैयार करना है। इससे होनेवाली आय पंचायत के खाते में जमा होगी । मौके पर ई रिक्शा वाले स्वच्छता कर्मी को हरि झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया ।यहां मुखिया पवन कुमार , पंचायत सचिव कमलेश राय , स्वच्छता पदाधिकारी , उपमुखिया विनोद सहनी , पंसस रिंकी देवी, अमरेश कुमार पोद्दार, कृषि सलाहकार सुबोध कुमार, स्वच्छता पर्येवेक्षक आशुतोष कुमार एवं सभी वार्डो के वार्ड सदस्य एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।












