Advertisement

बकाया रुपये मांगने पर विवाद, महिला से मारपीट; गंभीर हालत में SKMCH रेफर

-बकाया रुपये मांगने पर विवाद, महिला से मारपीट; गंभीर हालत में SKMCH रेफर

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक। जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गिरी टोला में बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मिंटू देवी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, बकाया पैसे की मांग को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें मिंटू देवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मिंटू देवी भाजपा के प्रखंड कार्यकर्ता पंकज गिरी की पत्नी तथा जदयू कार्यकर्ता प्रशांत गिरी उर्फ गोलू की भाभी हैं।


घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मिंटू देवी को इलाज के लिए बंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।
देर रात परिजन घायल महिला को लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम भी पहुंची और आवश्यक छानबीन की।