Advertisement

बकाया बिजली बिल पर कड़ा एक्शन: 80 उपभोक्ताओं की लाइन कटी, 323 पर कार्रवाई की तैयारी

-बकाया बिजली बिल पर कड़ा एक्शन: 80 उपभोक्ताओं की लाइन कटी, 323 पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बिजली विभाग ने बकाया बिल को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बन्दरा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई तेज कर दी है। बन्दरा, पिरापुर, बड़गांव सिमरा एवं गायघाट लक्ष्मणनगर क्षेत्रों में बकाया बिजली बिल के कारण 80 उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काट दी गई है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले कुल 323 उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं। बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए या तो सुधार (रीकवरी) की कार्रवाई की जा रही है, अथवा बकाया नहीं चुकाने पर लाइन काटी जा रही है।


इसके साथ ही बिना स्मार्ट मीटर के बिजली उपयोग करने और बिजली चोरी के मामलों में भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
इस संबंध में बन्दरा के जेई अभिषेक रंजन ने बताया कि बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने को लेकर लगातार विभागीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और नियमों के अनुसार स्मार्ट मीटर लगवाएं, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।