-बकड़ी के चारा के लिए कदम के पेड़ से पत्ता तोड़ने के दौरान करंट के चपेट में आया सख्स,मेडिकल रेफर
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के बन्दरा प्रखंड के सकरी गोसाई टोला में सोमवार को बिजली के करंट के चपेट में आने से पलटू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मुन्नी बैंगरी पंचायत के पूर्व उप मुखिया रामकुमार प्रसाद राय ने बताया कि हत्था ओपी के निकट पालतू बकरी के चारा के लिए कदम के पेड़ से पत्ता तोड़ने के दौरान करंट प्रवाहित विद्युत तार के चपेट में आने से पलटू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे गंभीर स्थिति में बन्दरा सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने एसकेएमसीएस रेफर कर दिया। जहां उसकी अत्यंत गंभीर स्थिति बनी हुई है। इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी।लोगों ने बताया कि पेड़ का डाल एवं पत्ता करंट प्रवाहित विद्युत तार-पोल से सटा था। लिहाजा पेड़ से पत्ता तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ गया।
















