Advertisement

बंदरा में तीसरी सोमवारी पर खगेश्वर नाथ मंदिर में लगा कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को दी गई निशुल्क सुविधाएं

-बंदरा में तीसरी सोमवारी पर खगेश्वर नाथ मंदिर में लगा कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को दी गई निशुल्क सुविधाएं

बंदरा/मुजफ्फरपुर। संवाददाता – दीपक कुमार।

सावन मास की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बंदरा प्रखंड के मतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में गायघाट सामाजिक मंच (रजि.) द्वारा भव्य कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर का उद्घाटन मंच के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. लखिंदर ठाकुर एवं जन सुराज के जिला अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ‘अशोक’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में भोलेनाथ के भक्त कांवरियों के लिए चाय, बिस्कुट, फल, नींबू-शरबत एवं बिसलेरी पानी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मंच के ग्रामीण चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाकर घायल व थके हुए कांवरियों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित इस आयोजन को सफल बनाने में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, विरेन्द्र पासवान, आलोक पाठक, राजीव रंजन सिंह, कुंदन कुमार, मुकेश महतो, राममूर्ति ठाकुर, शंभू झा, डॉ. धर्मवीर यादव, डॉ. शंभू साहनी, डॉ. संतोष कुमार सहनी सहित कई सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

सावन की आस्था और सेवा के इस अद्भुत संगम ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा।

#बोल_बम
#कांवरिया_सेवा_शिविर
#गायघाट_सामाजिक_मंच
#बंदरा_ख़बर
#सावन_सोमवारी
#BabaKhageshwarNath
#ShivBhakti
#जनसुराज
#Sawan2025
#MuzaffarpurNews