दीपक। मुजफ्फरपुर।
जिले के बंदरा भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक उच्च विद्यालय बैंगरा के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुईं. बैठक का संचालन महामंत्री श्याम किशोर कुशवाहा द्वारा किया गया।सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई।

मौके पर गायघाट विधानसभा के संयोजक अशोक कुमार सिंह एवं विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार सिंह के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे गरीब कल्याण व विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया गया, बैठक में 30 मई से 30 जून तक चलने वाली जनसम्पर्क अभियान की सफलता हेतु प्रभारियों की घोषणा की गई।बैठक में मण्डल महामंत्री बिमल किशोर त्रिवेदी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी कुमारी, रमन त्रिवेदी, ओम प्रकाश सहनी, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक शत्रुधन महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा संयोजक, मो.फिरोज, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भोला राम, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक कुमार, मण्डल आईटी सेल संयोजक अविनाश सिंह, मंत्री, रविराज सिंह , शोशल मिडिया मनोरंजन कुमार, ललन त्रिवेदी, सहित कार्यसमिति के दर्जनों सदस्य गण उपस्थित थे।












