-बंदरा प्रखंड की जर्जर सड़क को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात
-राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर चौड़ीकरण की मांग, लोगों में नाराजगी और वोट बहिष्कार की चेतावनी
मुजफ्फरपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से कोमल सिंह ने मुलाकात कर गायघाट विधानसभा अंतर्गत बंदरा प्रखंड की वर्षों से जर्जर बड़गांव से शंकरपुर (पिलखी पुल) सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया। कोमल सिंह ने मंत्री से आग्रह किया कि इस सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर इसका चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कराया जाए।
आपको बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत अत्यंत खराब है और सालों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। इस वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है और आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है। क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन भी जारी है।

कोमल ने मंत्री को बताया कि यह सड़क न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है, बल्कि स्थानीय विकास के लिए भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब देखना है कि केंद्र सरकार इस पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करती है।
प्रमुख बातें:
-बंदरा की जर्जर सड़क को लेकर गडकरी से मुलाकात, वोट बहिष्कार की चेतावनी
-राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग, ग्रामीणों में गुस्सा
-बड़गांव-शंकरपुर सड़क की दुर्दशा पर बढ़ा आक्रोश, केंद्रीय मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
#MuzaffarpurNews #RoadDevelopment #BandraBlock #NitinGadkari #HighwayDemand #VoteBoycott #PublicProtest #BiharNews












