बंदरा पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
मुजफ्फरपुर/बंदरा, दीपक।
आज बंदरा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव पीड़ित महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। यह शिविर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक परीक्षण किए गए और उन्हें उचित चिकित्सा सलाह एवं दवाएं प्रदान की गईं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था, ताकि उन्हें गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल मिल सके।












