Advertisement

फसियरबा चौक पर किराना दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

-फसियरबा चौक पर किराना दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पानापुर करियात/मुजफ्फरपुर।

फसियरबा चौक स्थित एक किराना दुकानदार की संदिग्ध अवस्था में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान औराई निवासी उमेश साह के रूप में की गई है, जो पिछले सात-आठ वर्षों से फसियरबा चौक पर किराना दुकान चला रहे थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहले यह चर्चा थी कि उमेश साह की मौत करंट लगने से हुई है। सूचना मिलते ही पानापुर करियात थाना की पुलिस टीम थानाध्यक्ष साहुल कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए, स्थानीय एक ज्वेलर्स व बर्तन दुकानदार पर साजिशन हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की गहन छानबीन शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।