Advertisement

पैक्स चुनाव:बन्दरा में नामांकन प्रक्रिया 19 से, मतदान 3 दिसंबर को

-पैक्स चुनाव:बन्दरा में नामांकन प्रक्रिया 19 से, मतदान 3 दिसंबर को

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक तिवारी।

बंदरा प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीसीओ रघुवीर साह ने जानकारी दी कि नामांकन प्रक्रिया 19 से 21 नवंबर तक चलेगी। प्रपत्रों की संवीक्षा 22 और 23 नवंबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 नवंबर तय की गई है।

चुनाव के लिए मतदान 3 दिसंबर को होगा और मतगणना 4 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के भूतल कक्ष में होगी।

चुनाव का खाका

कुल बूथों की संख्या: 26

मतदाताओं की संख्या: 14,045

पैक्स समितियां: कुल 12, जिनमें 11 पर चुनाव होंगे।
सुंदरपुर रतवारा पैक्स समिति ने निर्वाचन शुल्क और प्रस्ताव जमा नहीं किया है, इसलिए वहां फिलहाल चुनाव प्रक्रिया नहीं हो रही है।

बीसीओ ने बताया कि बाद में इस समिति का निर्वाचन कराया जाएगा। प्रखंड में चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

#पैक्सचुनाव #बंदरा #मतदान2024