Advertisement

पेयजल संकट पर जदयू नेता ने लिया जायजा, बेनीबाद हत्याकांड में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

-पेयजल संकट पर जदयू नेता ने लिया जायजा, बेनीबाद हत्याकांड में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मुजफ्फरपुर।
जदयू नेता प्रभात किरण ने गुरुवार को गायघाट प्रखंड के भरतनगर, जारंग मलटोली और गायघाट ग्राम का दौरा कर पेयजल संकट की गंभीर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय के साथ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के घरों में लगे चापाकलों की स्थिति देखी। इस दौरान पाया गया कि भूगर्भ जल स्तर अत्यधिक नीचे चला गया है, जिससे पेयजल संकट गहराया है।

मौके पर ही जदयू नेता ने P.H.E.D. के कार्यपालक अभियंता से बात की। अभियंता ने आश्वासन दिया कि दोनों स्थानों पर आज रात तक पेयजल टैंकर भेजे जाएंगे तथा कल तक हर हाल में नल-जल योजना को क्रियाशील कर दिया जाएगा।

इसके पश्चात प्रभात किरण बेनीबाद पहुंचे, जहां हाल ही में हुई हत्या के मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर मौजूद बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

इस दौरान जिला जदयू महासचिव राम सज्जन राय, विनोद कुमार यादव, मनीष कुमार, मुकेश कुमार राय, जयराम यादव, वार्ड सदस्य राम कुमार पासवान समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।