Advertisement

पूसा से भाकपा-माले का जत्था रैली के लिए पटना रवाना

-पूसा से भाकपा-माले का जत्था रैली के लिए पटना रवाना

पूसा। पटना के गांधी मैदान में 02 मार्च को आयोजित “बदलो बिहार महाजुटान रैली” को सफल बनाने के लिए पूसा प्रखंड से भाकपा-माले का लगभग 1000 कार्यकर्ताओं का जत्था खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से ट्रेन द्वारा पटना रवाना हुआ। वहीं, सैकड़ों अन्य समर्थक एवं कार्यकर्ता रविवार सुबह बड़े-छोटे वाहनों से रैली में शामिल होने के लिए कूच करेंगे।

भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में जनता की बड़ी गोलबंदी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाकपा-माले के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी, जिसमें पटना के गांधी मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा।

पूसा प्रखंड में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता और नेता इसे बिहार में बदलाव की बड़ी मुहिम के रूप में देख रहे हैं। पटना में इस रैली का असर साफ दिखेगा।

#बदलो_बिहार_रैली #भाकपा_माले #पटना_गांधी_मदान #बिहार_राजनीति #जनसैलाब #राजनीतिक_जुटान