-भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड के मोरसंड में संपन्न
पूसा ।सम्वाददाता।
भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड के मोरसंड पंचायत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद् क्षेत्र संख्या-05 पूसा से जिला परिषद् सदस्य पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार रौशन कुमार की जीत सुनिश्चित को शाखा, पंचायत कमिटी व प्रखंड कमिटी द्वारा विशेष अभियान चलाने, पिछले कार्यों की समीक्षा, 22 मई को विभूतिपुर में कॉ. रामदेव वर्मा प्रतिमा अनावरण सभा में पूसा से बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिलाने इत्यादि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि जिला परिषद् क्षेत्र संख्या-05 पूसा से जिला परिषद् सदस्य पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार रौशन कुमार हैं। यहाँ की जनता पूसा में पार्टी का कामकाज देखकर रौशन कुमार को ही अपना प्रतिनिधि चुनेगी। उन्होंने कहा कि पूसा में छात्र-नौजवानों, गरीब, मजदूर-किसानों के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत रहती है। पार्टी ने यहाँ जनता के लिए असंख्य सफल आंदोलन चलाकर जनता को राहत पहुँचाने का काम किया है। मौके पर जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार,महेश कुमार, किशोर कुमार राय, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह,अखिलेश कुमार सिंह, राजाराम सिंह आदि मौजूद थे।












