Advertisement

पूसा : आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान

सम्वाददाता। पूसा।

आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों ने 12 जुलाई, 2023 से पूरे बिहार में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। पूसा में हड़ताल की सफलता को लेकर आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों ने आज एकजुटता प्रदर्शित की।

इस दौरान आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा, प्रखंड सचिव उषा कुमारी एवं आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटर मौजूद थीं। हड़ताल के दौरान वें पारितोषिक नहीं, मासिक मानदेय चाहिए। 1000 में दम नहीं, 10,000 नियत मासिक मानदेय से कम नहीं। आशा को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने आदि की मांग करेंगी।