-पुरवा हवा के साथ बदला मौसम का मिजाज
-पूसा में सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे रहा अधिकतम तापमान
समस्तीपुर/पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से बुधवार, 2 सितंबर का मौसम संबंधी आंकड़ा जारी किया गया। इसके अनुसार पूसा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।

मौसम केंद्र के अनुसार सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत और दोपहर दो बजे 84 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटे के दौरान पूसा में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और पुरवा हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इस दौरान हवा की गति 15.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा पुरवा रही। वाष्पोत्सर्जन 3.1 मिलीमीटर दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को सितंबर की शुरुआत में भी अपेक्षाकृत ठंडक का अहसास हो रहा है।













