Advertisement

“पीओके के लोग भारत के साथ, एनडीए की बिहार में वापसी तय”

-“पीओके के लोग भारत के साथ, एनडीए की बिहार में वापसी तय”

-रामदास अठावले का बड़ा बयान

दरभंगा। ब्यूरो।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बिहार के दरभंगा दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा, भारत-पाकिस्तान संबंध, मुंबई हमला और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राय रखी।

भारत को पीओके का समर्थन: अठावले

रामदास अठावले ने कहा कि पीओके के लोग अब भारत के समर्थन में हैं और पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर दावा छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है और अमेरिका ने भी पाकिस्तान को निर्देश दिया है कि वह भारत से अच्छे संबंध बनाए।

26/11 हमले पर भारत का कड़ा रुख:

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले पर अठावले ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा किया गया था और इस मुद्दे पर अमेरिका से भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत की स्थिति इतनी मजबूत हो गई है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है।

“बिहार में इंडिया ब्लॉक पूरी तरह खत्म”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अठावले ने दावा किया कि “इंडिया ब्लॉक पूरी तरह टूट रहा है”। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होने जा रहा है, और लालू यादव अकेले चुनाव लड़ेंगे। अठावले ने कहा, “लालू यादव को सपना देखना बंद करना चाहिए, क्योंकि बिहार में एनडीए की सरकार पूरी बहुमत से बनेगी।”

“लालू मेरे मित्र, लेकिन बिहार में एनडीए की जीत तय”

अठावले ने लालू यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वह केंद्र में मजबूत मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार बिहार में एनडीए को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

#बिहार_चुनाव #रामदास_अठावले #पीओके_समर्थन #एनडीए_सरकार #इंडिया_ब्लॉक_टूट_रहा_है