चंपारण की खबर::
-पीएमसीएच में भर्ती बहादुर सलोनी की सलामती के लिए लोग भगवान से कर रहे हैं प्रार्थना
– सुगौली में हुई जख्मी बच्ची से पटना पीएमसीएच मिलने पहुंचे अनिकेत रंजन
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिले में बढ़ रहे अपराध के साथ साथ ट्रेनों में छीन झपट करने वाले चोर उच्चको में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। इस क्रम में बिहार पुलिस चयन की परीक्षा कल देने जा रही जिले के उंची डीह की लड़की सलोनी कुमारी सुगौली में झपटमार गिरोह के उच्चके की शिकार हो गई। जिसके बाद उसने उच्चके से जूझते हुए खुब लड़ी। जिससे खौफ में आकर उच्चके ने उसे चलती ट्रेन से धकेल दिया और फरार हो गया। वहीं इस बहादुर लड़की का एक पैर और हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया। अब वह पीएमसीएच में जीवन और मौत से जूझ रही है। इधर सलोनी के बहादुरी और दिलेरी की खबर जिले में फैलते ही लोग उसकी सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सरकार से शीघ्र उचित चिकित्सा व्यवस्था के साथ उसके साथ न्याय की मांग करने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार जख्मी दिलेर लड़की पालनावा थाना के ऊंची डीह गांव के प्रमोद पांडे की पुत्री है। वहीं आज पटना पीएमसीएच में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन पहुंचकर घायल सलोनी से मुलाकात किया। जहां उन्होंने पीएमसीएच के डॉक्टर और व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि उनकी डॉक्टर से बहस भी हो गई। मामला यह था कि पिछले 24 घंटा के अंदर न्यूरो सर्जन ने नहीं देखा था और सीटी स्कैन तक नहीं हो पाया था। प्रबंधन के द्वारा बताया जा रहा था कि दो दिनों से सीटी स्कैन मशीन खराब है। जब बनेगा तो सिटी होगा फिर अनिकेत रंजन ने कहा कि बच्ची की हालत काफी नाजुक है। न्यूरो सर्जन से दिखाना और सीटी स्कैन करना बहुत ज्यादा जरूरी है, नहीं तो बच्ची के जान को खतरा हो सकता है। इस बात को लेकर प्रबंधन से अनिकेत रंजन की बहस हो गई बाद में परिवार वालों से मिलकर अनिकेत रंजन बच्ची के अच्छे इलाज के लिए पटना में प्रयासरत हैं।












