-पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस की तैयारी, प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
आगामी 14-18 दिसंबर को प्रस्तावित पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी की अध्यक्षता में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण अभियान के प्रभावी संचालन, जागरूकता और क्षेत्रवार आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बीडीओ आमना वसी ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रखंड क्षेत्र के हर बच्चे तक दवा पहुंच सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने जानकारी दी कि 14-18 दिसंबर को पूरे प्रखंड में व्यापक स्तर पर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।












