Advertisement

पत्नी की दहेज हत्या के मामले में कुर्की-जब्ती

-पत्नी की दहेज हत्या के मामले में कुर्की-जब्ती

-न्यायालय के आदेश पर पियर पुलिस ने की कार्यवाई
-सिमरा गांव का मामला
-साल 2017 में हुई थी घटना

बन्दरा। दहेज हत्या के मामले में पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में पुलिस ने कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। यह मामला वर्ष 2017 में हुई घटना से संबंधित है, जिसमें रणजीत कुमार गोस्वामी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है।

थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने मंगलवार को बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी के घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है।