Advertisement

पताही एयरपोर्ट के संभावित निर्माण को लेकर एएआई की टीम ने किया स्थल निरीक्षण

-पताही एयरपोर्ट के संभावित निर्माण को लेकर एएआई की टीम ने किया स्थल निरीक्षण

मुजफ्फरपुर। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), नई दिल्ली की उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम ने शनिवार को पताही एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्थल की वस्तुस्थिति का आकलन करना और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करना था।

टीम ने मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता (पूर्वी) और अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) से आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान रनवे की दिशा, फ्लाइट की लैंडिंग एवं टेक-ऑफ संभावनाएं, मौजूदा संरचनाएं, एयरपोर्ट परिधि में सड़कें और आस-पास की बसावट आदि की बारीकी से जांच की गई। टीम ने इस दौरान महत्वपूर्ण फोटो और वीडियो भी संग्रहित किए।

फिलहाल एयरपोर्ट निर्माण के लिए 101 एकड़ भूमि उपलब्ध है। टीम ने एयरपोर्ट निर्माण की संभावनाओं के साथ-साथ जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और व्यावसायिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की संभावित संख्या का भी आकलन किया। पूरी जानकारी के आधार पर एक विस्तृत योजना तैयार कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पताही एयरपोर्ट के निर्माण और नियमित उड़ान सेवा की शुरुआत से न केवल मुजफ्फरपुर जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी तीव्र गति से यात्रा की सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण दल में शामिल प्रमुख अधिकारी:

श्री अनिल कुमार सागर (डीजीएम, प्लानिंग)

श्री चंदन कुमार (डीजीएम, सिविल)

श्री असीम भट्टाचार्य (डीजीएम, सीएनसी)

श्री रोहन महेश्वरी (मैनेजर, आर्किटेक्चर)

श्री दिनेश कुमार (मैनेजर, एटीएम)

श्री अजय कुमार (मैनेजर, ओपीएस)

#मुजफ्फरपुर #पताहीएयरपोर्ट #एएआईनिरीक्षण #बिहारविकास #एयरपोर्टयोजना #मुजफ्फरपुरसमाचार