Advertisement

पटना: 9 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्य संघ ने दिया धरना

-9 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्य संघ ने दिया धरना

अनूप।पटना।

पंचायत वार्ड सदस्य संघ की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी बैठक पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर संपन्न की गई यह बैठक वार्ड सदस्य संघ के 9 सूत्री मांगों को लेकर रखा गया था इस बैठक में संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमें अपना हक और अधिकार मिलना चाहिए गणेश कुमार चौधरी ने कहा कि 20 सितंबर को प्रखंड स्तर पर और 30 सितंबर को जिला स्तर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया जाएगा।

उन्होंने सरकार से कहा कि अब सब्र का बांध टूट रहा है और सरकार को हमारी बात सुनाई चाहिए आगे गणेश कुमार चौधरी ने कहा कि जल्द ही पंचायत वार्ड सदस्य संघ एक मार्गदर्शक मंडल का भी घोषणा करेगा जो सरकार तक उनकी बात पहुंच सके इस धरना प्रदर्शन में हजारों हजार की संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद रहे।