Advertisement

पटना: राष्ट्रीय जनता दल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित

पटना।सम्वाददाता।

राष्ट्रीय जनता दल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक एवं सम्मान समारोह प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में हुई।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के बैठक का विधिवत उद्धाटन प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने वरिष्ठ नेताओं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ,राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक , पूर्व विधायक श्री अनिल साहनी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर की ।
इस अवसर पर श्री जगदानंद सिंह ने कहा जिस तरह से गरीब -गुरबो के मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव जी ने गरीबो को पहचाना और आवाज देने तथा उनको अधिकार देने के प्रति समर्पित संकल्पित रहे । हजारों कार्यकर्ता ने लालू जी के विचार धारा को अपने जीवन में उतारकर सांप्रदायिकता से लडने की सीख ली और उनके विचार से जुड़कर लडने का संकल्प लिया ।


प्रदेश राजद झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कपुरधनकर, प्रदेश महासचिव संतोष कुमार ,प्रेमी जी, पटना महानगर अध्यक्ष अनिल बाबा ,प्रदेश महासचिव डॉक्टर शैलेश सागर, प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुमार पप्पू , रामप्रीत राम ,शंकर राम , बबलू मलिक , कंचन सिंह सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल मलिक ने किया।