Advertisement

पटना में ASP की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत; तीन घायल

-पटना में ASP की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत; तीन घायल

सम्वाददाता। पटना

राजधानी पटना में पालीगंज एएसपी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई . आज यानी शनिवार सुबह को यह हादसा विक्रम में हुआ । पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित की गाड़ी बुरी तरह से चकनाचूर हुई है. वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया।


यह हादसा राजधानी के बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव के पास नहर रोड का है जहां बताया जा रहा है कि पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित के वाहन ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर. जिससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई. वही एएसपी को मामूली चोटें आई है. जबकि तीन पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे है. सभी घायल बिक्रम पीएचसी से पटना रेफर किया गया है।
इस हादसे में साइकिल सवार की मृतक की पहचान विमलेश कुमार, फरीदपुर नौबतपुर निवासी के रूप में हुई है।