Advertisement

पटना में समग्र संस्कृत विकास समिति का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न

-पटना में समग्र संस्कृत विकास समिति का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न

-कई विद्वानों को किया गया सम्मानित

पटना। समग्र संस्कृत विकास समिति के तत्वावधान में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन 5 जनवरी को जे.डी. वीमेंस कॉलेज, पटना के सभागार में किया गया। इस अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वर्णिम कला केंद्र की अध्यक्ष एवं लेखिका डॉ. उषाकिरण श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता चाणक्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कर्नाटक की कुलपति डॉ. गीता कुमारी ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीतू कुमारी नूतन (भारत नाट्यम अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), डॉ. आर.सी. वर्मा (डीन, कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान) और आर.के. सिंह (कुलपति, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) सहित अन्य गणमान्य विद्वानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुजफ्फरपुर के डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार मल्लिक और डॉ. उषाकिरण श्रीवास्तव को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत साहित्य के उत्थान और संस्कृति के विकास पर विचार-विमर्श किया गया।