Advertisement

पटना में बनेगा अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन के बीच समझौता

-पटना में बनेगा अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन के बीच समझौता

पटना। दीपक तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में ‘संवाद’ में स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के तहत पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में 1.60 एकड़ भूमि पर शंकरा आई फाउंडेशन एक अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल का निर्माण करेगा।

यह अस्पताल आंखों की जटिल बीमारियों जैसे कॉर्नियोप्लास्टी, रेटिना डिटैचमेंट और आंखों के कैंसर के उपचार में विशेष भूमिका निभाएगा। 75% मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी, जबकि शेष 25% को सशुल्क सेवाएं उपलब्ध होंगी। ढाई लाख रुपये वार्षिक आय से कम वाले परिवार पूरी तरह मुफ्त चिकित्सा पा सकेंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह और शंकरा आई फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक पद्मश्री डॉ. आर.बी. रमणी ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।