Advertisement

पटना के मधुवन गांव में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड से धुआं देने लगा, ग्रामीण पानी डालकर चला रहे हैं ट्रांसफॉर्मर, वीडियो वायरल

-पटना के मधुवन गांव में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड से धुआं देने लगा, ग्रामीण पानी डालकर चला रहे हैं ट्रांसफॉर्मर, वीडियो वायरल

✍🏻 पटना/पथरहट।

पटना जिले के पथरहट पंचायत अंतर्गत मधुवन गांव में ट्रांसफॉर्मर के ओवरलोड होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रांसफॉर्मर बार-बार हिट हो रहा है और चारों तरफ से धुआं निकल रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर लोड अधिक है, जिसके कारण वह लगातार गर्म हो रहा है। बिजली मिस्त्री ने भी पुष्टि की है कि अत्यधिक लोड के चलते ट्रांसफॉर्मर में यह तकनीकी गड़बड़ी हो रही है।

ग्रामीणों ने अपने स्तर से इसका अस्थायी समाधान निकाला है। वे नियमित रूप से ट्रांसफॉर्मर पर पानी डाल रहे हैं ताकि वह अधिक गर्म न हो और आग लगने जैसी स्थिति से बचा जा सके।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर पर पानी डालकर स्थिति को संभाल रहे हैं।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस ट्रांसफॉर्मर की जांच कर उसे बदला जाए या क्षमता के अनुसार अपग्रेड किया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।