-पटना के भखरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाई आग, वीडियो आया सामने
✍🏻 पटना।
पटना जिले के भखरी इलाके में एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। मंगलवार को यह घटना हुई, जब ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं और फिर आग की लपटें निकलने लगीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के साहसिक प्रयास के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर की आग बुझाते हुए देखा जा सकता है।
इस घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।












