Advertisement

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने भगवान विष्णु का लिया आशीर्वाद

-पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने भगवान विष्णु का लिया आशीर्वाद

-पंडा समाज ने विष्णु चरण भेंट कर किया स्वागत

गया।धीरज।

शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षण न्यायाधीश पी बी बजंत्री विष्णु मंदिर एवं शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु और माता मंगला की पूजा- अर्चना की।
सर्वप्रथम वे सुरक्षा व्यवस्था के बीच विष्णु पद मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने गर्भ गृह में स्थित विष्णु चरण पर जल,तुलसी पत्र एवं पुष्प अर्पित कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

गयापाल पंडा बच्चनू धोकड़ी ने मंत्रोंच्चारण पूर्वक उन्हें पूजा कराई। इस दौरान मंदिर में स्थित विभिन्न देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना कर पवित्र फल्गु नदी का दर्शन भी किया और विष्णुपद की कलात्मक शैली को देखकर सांस्कृतिक व धार्मिक पहलुओं एवं पिंडदान के महत्व की जानकारी प्राप्त की। उन्हें फल्गु नदी के धार्मिक महत्व एवं मंदिर के इतिहास से अवगत कराया गया। इनके आगमन पर विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य मणिलाल बारीक एवं मुन्नालाल महतो ने विष्णु चरण, माला फूल और प्रसाद भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंगला गौरी मंदिर में मां मंगला की पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि की दुआ मांगी। मौके पर लॉजिंग हाउस कमेटी के सचिव एवं पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा में तैनात दिखे।