-पंद्रह लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सुधांशु / वैशाली ।
वैशाली जिले के गोरौल मे सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के सोंधो मुबारक गांव से पुलिस ने देशी शराब बरामद किया है। साथ ही मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि गस्ती के दौरान अवर निरीक्षक रमेश प्रसाद सिंह को सूचना मिली कि सोंधो मुबारक गांव में देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।

जब वहा पहुचा तो पुलिस गाड़ी को देख दो लोग भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही राम नंदन राम एवं राम दयाल राम के रूप में हुई है। जब तलासी लिया गया तो उसके घर से प्लास्टिक के गैलन ने रखा लगभग 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शराब बरामद करने की पुष्टि की है।साथ ही मौके से दो कारोबारी को गिरफ्तार करने की बाते बताया है।












