Advertisement

नेपाल: लालबंदी में मिला 5 लाख 30 हजार का नक़ली नोट

-लालबंदी में मिला 5लाख 30हजार नक़ली नोट

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

सर्लाही ज़िला के लालबंदी बार्डर सात के लालबंदी ज़ब्ती सड़क खण्ड के पर काला बैग लावारिस हालत में मिला ।बैग मंगलवार को स्थानीय लोगो ने देखा।लोगों को शंका हुआ कि इसमें बिष्फोटक सामग्री है।इसकी सूचना पुलिस को दिया गया।जव बैग को खोला गया तो उसमें 5लाख30हजार नक़ली नोट था। लालवंदी पुलिस चौकी इंचार्ज शांता राम कार्की ने इसकी सूचना सर्लाही पुलिस अधीक्षक को दी हैं।शांता राम कार्की के जानकारीके अनुसार इससे पहले लालबंदी में बड़ी संख्या में नक़ नोट लावारिस हालत में मिला था। पुलिस नक़ली नोट बनाने वाले रैकेट को खंगालने में लगी है।